Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर, 9 फरवरी तक

,

सीकर में गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर, 9 फरवरी तक

Sikar News (सीकर समाचार) : सीकर में गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर, 9 फरवरी तक

सीकर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले किसानों, पशुपालकों और नागरिकों की समस्याओं का समाधान गांव में ही करने के उद्देश्य से सीकर जिले में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

 9 फरवरी तक चलेंगे विशेष शिविर

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार
सीकर जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर 9 फरवरी 2026 तक
प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक एक दिवसीय ग्राम उत्थान शिविर लगाए जाएंगे।

 इन विभागों की रहेगी सहभागिता

शिविरों में

  • कृषि व उद्यानिकी

  • कृषि विपणन

  • पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन

  • सहकारिता

  • जल संसाधन व ऊर्जा

  • उद्योग व आपदा प्रबंधन

  • ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज

सहित संबंधित विभागों की सहभागिता रहेगी।
ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा।

 7 फरवरी को यहां लगेंगे ग्राम उत्थान शिविर

जिला कलेक्टर ने बताया कि 7 फरवरी 2026 को

  • नेछवा तहसील – नेछवा

  • दांतारामगढ़ तहसील – खाटूश्यामजी

  • खण्डेला तहसील – तपीपल्या

  • श्रीमाधोपुर तहसील – थोई

  • नीमकाथाना तहसील – नाथा की नांगल

में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित होंगे।

 8 फरवरी को इन स्थानों पर होंगे शिविर

इसी तरह 8 फरवरी 2026 को—

  • नेछवा तहसील – काछवा

  • दांतारामगढ़ तहसील – बाय

  • खण्डेला तहसील – चौंमूपुरोहितान

  • श्रीमाधोपुर तहसील – दिवराला

में ग्राम उत्थान शिविर लगाए जाएंगे।

 ग्रामीणों से अपील

प्रशासन ने किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में लगने वाले शिविरों में पहुंचकर
सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।