Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : हीट वेव अलर्ट: अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम के निर्देश

Sikar News : हीट वेव अलर्ट: अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम के निर्देश

Sikar health meeting heatwave preparedness hospital facilities review

सीकर जिले में चिकित्सा विभाग की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

मां योजना पर दिया विशेष जोर

कलेक्टर ने सभी पीएमओ और सीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए कि मां योजना के तहत अधिक से अधिक पैकेज बुक किए जाएं।

उन्होंने कहा,
“इससे अस्पतालों की आय बढ़ेगी और संचालन में बजट की कमी नहीं आएगी।”

हीट वेव से बचाव के पुख्ता इंतजाम

बैठक में हीट वेव और मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर विशेष निर्देश दिए गए।

सभी अस्पतालों में:

  • रिजर्व बेड
  • कूलर और एसी
  • ठंडे पेयजल की व्यवस्था
  • ओआरएस और जरूरी दवाइयां

उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।

साथ ही कहा गया कि दवा वितरण धूप में नहीं किया जाए और मरीजों को राहत देने के लिए छाया की व्यवस्था हो।

साफ-सफाई और बेहतर सेवा पर जोर

कलेक्टर ने अस्पतालों में साफ-सफाई और बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण को भी प्राथमिकता देने को कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी अस्पतालों में “May I Help You” जैसी सेवा संस्कृति विकसित करनी होगी, ताकि मरीजों का भरोसा बढ़े।

टीबी मुक्त अभियान की समीक्षा

संयुक्त निदेशक डॉ. सत्यनारायण धौलपुरिया ने टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चयनित गांवों में शिविर लगाकर संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग और एक्स-रे कराए जाएं।

नीट परीक्षा को लेकर अलर्ट

सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया ने NEET परीक्षा को लेकर सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

साथ ही लाडो योजना के पात्र लाभार्थियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।

मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर फोकस

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि डायरिया और उल्टी-दस्त की रोकथाम के लिए पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिले की एनसीडी स्क्रीनिंग रैंकिंग को बनाए रखना जरूरी है।

टीकाकरण और दवाइयों की समीक्षा

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने टीकाकरण अभियान की प्रगति की जानकारी दी।

वहीं, जिला औषधि भंडार प्रभारी डॉ. सीपी ओला ने निःशुल्क दवा योजना के तहत दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में अधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में डॉ. राजेश मीणा, डॉ. अटल भास्कर सहित सभी बीसीएमओ और सीएचसी प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur