Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : जनसुनवाई में पहुंचे 92 प्रकरण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Sikar News : जनसुनवाई में पहुंचे 92 प्रकरण, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

District collector hearing public complaints during Jansunwai in Sikar

सीकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने की।

जनसुनवाई में आमजन की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से जुड़े कुल 92 प्रकरण प्राप्त हुए। जिला कलेक्टर ने सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

अतिक्रमण और रास्तों से जुड़े पहुंचे मामले

जनसुनवाई में बनवारी लाल बलाई निवासी गोठड़ा भुकरान ने पैतृक मकानों से अतिक्रमण हटाने और आम रास्ते खुलवाने की मांग रखी।

वहीं रामस्वरूप यादव ने छाजा की नांगल में रास्तों से अतिक्रमण हटाने की शिकायत की।

पेयजल और जल निकासी की समस्याएं भी उठीं

ओमप्रकाश निवासी ढाणी चतरू की, डूंगा की नांगल ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल उपलब्ध करवाने और अवैध खनन रोकने की मांग रखी।

इसके अलावा नवलगढ़ रोड जल निकासी संघर्ष समिति के बीएल मील ने शिवसिंहपुरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में

  • नालियों की सफाई
  • कचरा संग्रहण
  • पानी की टंकी स्थापना

की मांग उठाई।

7 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने पुरानाबास नीमकाथाना में जोहड़ भूमि से अतिक्रमण हटाने के मामले में संबंधित विकास अधिकारी को 7 दिनों में जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।

पेंशन, नियुक्ति और अवैध निर्माण की शिकायतें

जनसुनवाई में—

  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति
  • अवैध निर्माण रोकने
  • आशा सहयोगिनी नियुक्ति
  • फर्जी मतदाता नाम जोड़ने
  • रात 10 बजे बाद डीजे बजाने

जैसी शिकायतें भी सामने आईं।

गांवों में बस सेवा और पेयजल समस्या का मुद्दा

खाचरियावास गांव के युवाओं ने गांव में निजी और सरकारी बस सेवा नहीं होने की शिकायत की। वहीं हरिप्रसाद कुमावत ने वार्ड 53 विकास कॉलोनी में पेयजल समस्या और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी।

मौके पर ही अधिकारियों को दिए निर्देश

जिला कलेक्टर ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलेक्टर, नगर परिषद आयुक्त, सीएमएचओ, डीटीओ, यूआईटी सचिव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur