Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News: “जीवन संजीवनी अभियान” शुरू, जिला कलेक्टर ने दिलाई अंगदान की शपथ

Sikar News: “जीवन संजीवनी अभियान” शुरू, जिला कलेक्टर ने दिलाई अंगदान की शपथ

सीकर में अंगदान को लेकर नई पहल: “जीवन संजीवनी अभियान” की शुरुआत

सीकर,अंगदान को समाज की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने सीकर जिले में भारत सरकार के “जीवन संजीवनी अभियान” के तहत ऑनलाइन अंगदान संकल्प भरने का आह्वान किया है। यह अभियान 3 अगस्त 2025 को मनाए जाने वाले 15वें भारतीय अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में प्रारंभ किया गया है।


कलेक्ट्रेट में ली गई अंगदान की शपथ

जिला कलेक्टर ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर इस अभियान को जिलेभर में प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवी संगठनों एवं नागरिकों से अपील की कि वे NOTTO की वेबसाइट (notto.abdm.gov.in) पर जाकर अंगदान संकल्प पत्र भरें।

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया अंगदान, कई जरूरतमंद लोगों को जीवन दे सकता है। इस दौरान कलेक्टर मुकुल शर्मा ने जिला स्तरीय अधिकारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों को अंगदान की शपथ भी दिलाई।


स्वास्थ्य विभाग की सहभागिता

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि जिले की सभी सीएचसी व पीएचसी पर कर्मचारियों को अंगदान अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने इसे मानवता के हित में एक क्रांतिकारी कदम बताया।


ऑनलाइन अंगदान संकल्प कैसे भरें? (स्टेप बाय स्टेप गाइड)

  1. Google पर “Organ Donation” सर्च करें और NOTTO वेबसाइट (notto.abdm.gov.in) खोलें।
  2. भाषा चयन के बाद “प्रतिज्ञा करने वाले” पर क्लिक करें।
  3. “प्रतिज्ञा नहीं की है? यहां पंजीकरण करें” को चुनें।
  4. आधार नंबर दर्ज कर OTP से सत्यापन करें।
  5. पंजीकरण फॉर्म में माता-पिता/पति का नाम और अन्य विवरण भरें।
  6. दान किए जाने वाले अंग/ऊतक का चयन करें।
  7. आपातकालीन संपर्क विवरण दर्ज करें।
  8. प्रेरक व्यक्ति/संस्था का नाम भरें।
  9. सहमति चिह्नित कर फॉर्म सबमिट करें और प्रमाण पत्र डाउनलोड करें।

उपस्थित प्रमुख अधिकारीगण

  • अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार
  • एडीएम सिटी भावना शर्मा
  • एडीपीसी राकेश कुमार लाटा
  • बीएल मील
  • मनोज काजला
    साथ ही बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur