जिले में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद हैं कि इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की कुछ दिन पहले फतेहपुर में कांस्टेबल और शहर कोतवाल की हत्या करने वाले बदमाशों के साथियों ने अब आबकारी टीम हमला कर दिया और आबकारी विभाग की गाडी तोड़ दी। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को अठवास गांव में अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी जिस पर आबकारी टीम इंस्पेक्टर आशुतोष बगडिय़ा के नेतृत्व में दबिश देने गई थी। टीम को सूचना मिली थी कि यहां गांव में हार्डकोर बदमाश अनिल उर्फ फौजी और उसका साथी भंवर लाल अवैध शराब बेच रहे हैं। आबकारी टीम ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। इसी दौरान इन्होंने अपने कुछ अन्य साथियों को बुला लिया और उन लोगों ने आते ही दोनों को आबकारी टीम से छुड़ा लिया और इसके बाद इन सब ने मिलकर आबकारी टीम पर हमला कर दिया और गाड़ी तोड़ दी। आबकारी टीम ने फोन कर अपनी दूसरी गाड़ी को बुलाया जो गांव के बाहर ही खड़ी थी और इसके बाद आबकारी के अधिकारी जान बचाकर वहां से भागे इसके बाद देर रात फतेहपुर सदर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर जिले में अपराधियों के हौसलें बुलंद
सीकर जिले में अपराधियों के हौसलें बुलंद


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

