Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी प्रताप सिंह जाट ने किया पदग्रहण

सीकर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी प्रताप सिंह जाट ने किया पदग्रहण

 जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह जाट का पदग्रहण समारोह जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इन्दिरा गांधी में आयोजित किया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह जाट को पदभार सम्मान दिया गया तथा डोटासरा ने कहा कि हम सब एकजुट होकर काम करेगें तथा आगामी विधानसभा चुनावों में जिले की सभी आठ सीटों पर कांग्रेस विजयी होकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होनें 7 वर्ष तक संगठन चलाने में दिये गये सहयोग के लिये सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होनें कहा कि कांग्रेस में जिसे आलाकमान पदभार सौंपता है उसको सब स्वीकार करते है पी.एस.जाट के व्यक्तित्व की भूरी-भूरी प्रषशसा की तथा संगठन चलाने के लिये सभी से तन मन धन से सहयोग के लिये भी आह्वान किया जिस पर तुरन्त ही दो लाख रुपये का सहयोग प्राप्त हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतापसिंह जाट ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिये हर समय लगातार मेहनत करुंगा और आगामी सभी चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलायेंगे तथा साथ ही यह भी कहा कि गोविन्द सिंह डोटासरा ने संगठन को मजबूती दी है और मै भी समय-समय पर इनका सहयोग लेता रहूंगा और सभी मिलकर कांग्रेस को ओर मजबूत करेंगे। समारोह में महादेवसिंह खण्डेला, दीपेन्द्र सिंह शेखावत, सुभाष महरिया, परसराम मोरदिया, रमेश खण्डेलवाल, नन्दकिशोर महरिया, रीटा सिंह, इन्द्राज गुर्जर, आर.सी. चैधरी, सुभाष मील आदि ने भी सम्बोधित किया। सभी ने पी.एस. जाट के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याषियों को जिताने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कस्वां, राजेश शर्मा तुनवां, मुस्ताक तवंर, भगवानसिंह नेहरा, बद्री सहाय सैनी, कैलाश बाजिया, महेन्द्र माण्डिया, रामदेव खोखर, कजोडमल आदि ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur