Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर के प्रबुद्ध नागरिकों ने योग जागरूकता रैली निकाली

सीकर के प्रबुद्ध नागरिकों ने योग जागरूकता रैली निकाली

 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मंगलवार को शहर के विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, आम नागरिकों ने मिलकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए पुलिस परेड ग्राउण्ड से विधायक सीकर रतनलाल जलधारी, अंजना ठकराल, इंदिरा चौधरी एवं अनिता शर्मा ने रैली को हरी झण्डी दिखकर रवाना किया। रैली के दौरान कच्ची बस्ती के बच्चे, परमार्थ सेवा समिति के प्रतिनिधि, आदर्श पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने “करो योग रहो निरोग” आदि नारों से शहर को गुंजायमान कर दिया। रैली पुलिस परेड ग्राउण्ड से शुरू होकर कल्याण सर्किल होते हुए वापस परेड ग्राउण्ड पहुंची जहां विद्यार्थियों को बिस्कुट वितरित किये गये। रैली में डीएफओ राजेन्द्र हुड्डा, महावीर पुरोहित, डॉ. रविन्द्र धाभाई, व्यापार संघ के रामचन्द्र चौधरी, सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष डॉ. रतनलाल मिश्रा, योग गुरू केसरदेव, डॉ. राजकुमार बलारा, शैतानसिंह कविया, रामेश्वर रणवा, सरिता ढ़ाका, पोखरमल रूहेल, रामसिंह राठौड़, वासूदेव शर्मा, रामकुमार थालौड, बीएल मील, समाजसेवी दुर्गा देवी रणवा, डॉ. सरिता गुर्जर, बसंत लाटा, वकील रामवतार, गिरवर झाझड़, कानाराम जाट, महेन्द्रशर्मा, अनिल मील, मंजू हुड्डा, पार्षद अशोक सैनी, महावीर जांगीड़ सहित शहर के सैकड़ों नागरिकों ने हिस्सा लिया। ब्राड एम्बेसेडर अभिलाषा रणवा ने रैली का नेतृत्व किया। दिव्यांग मोहित शर्मा ने गाने पर योग की प्रस्तुती दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur