Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर की प्रसिद्ध रामलीला का आयोजन बुधवार से

,

सीकर की प्रसिद्ध रामलीला का आयोजन बुधवार से

सांस्कृतिक मंडल की सालाना एवं सीकर की प्रसिद्ध रामलीला का आयोजन बुधवार को रात्रि 9 बजे से होगा। संस्था के मंत्री जगदीश प्रसाद चौकड़ीका एवं संयुक्त मंत्री जानकी प्रसाद इंदोरिया ने बताया कि रेवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज के सानिध्य में होने वाले इस समारोह में स्थानीय सांसद सुमेधानंद सरस्वती, सीकर विधायक रतन लाल जलधारी, जिला प्रमुख अपर्णा रोलन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व मंत्री राजेंद्र पारीक, नगर परिषद सभापति जीवण खां, पूर्व जिला प्रमुख रीटा सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार शर्मा, जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, यूआईटी अध्यक्ष हरिराम रंणवा सम्मानीय अतिथि रहेंगे। रामलीला समारोह के संबंध में संयुक्त संयुक्त मंत्री इंदोरिया ने बताया कि संस्था द्वारा इस वर्ष 65 वां रामलीला का आयोजित की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur