Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : 9-10 मई को लैब असिस्टेंट परीक्षा, 10 हजार अभ्यर्थी शामिल

,

Sikar News : 9-10 मई को लैब असिस्टेंट परीक्षा, 10 हजार अभ्यर्थी शामिल

Students appearing for lab assistant exam at Sikar examination centers

सीकर जिले में 9 और 10 मई को आयोजित होने वाली लैब असिस्टेंट परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर कुल 10,008 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

1 घंटे पहले बंद होगा प्रवेश

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटे पहले अभ्यर्थियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

उन्होंने परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

3 पारियों में होगी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से परीक्षा तीन पारियों में आयोजित की जाएगी।

  • 9 मई: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
  • 10 मई: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • 10 मई: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

32 परीक्षा केंद्र बनाए गए

सीकर जिले में परीक्षा के लिए कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इनमें 9 निजी और 23 सरकारी परीक्षा केंद्र शामिल हैं।

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और वीडियोग्राफी

प्रशासन ने नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं।

सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा और पूरे परीक्षा केंद्र की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।

गर्मी को लेकर विशेष व्यवस्था

भीषण गर्मी और हीटवेव अलर्ट को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

पेयजल, पंखे, कूलर और नियमित बिजली आपूर्ति के लिए साइलेंट जनरेटर की व्यवस्था की गई है।

फ्लाइंग स्क्वॉड और पुलिस रहेगी तैनात

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिले में 6 फ्लाइंग स्क्वॉड, ऑब्जर्वर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

साथ ही हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा।

वीक्षकों की ट्रेनिंग पूरी

प्रशासन के अनुसार सभी परीक्षा केंद्राधीक्षकों और वीक्षकों की ट्रेनिंग भी पूरी कर ली गई है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur