जिले में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के अन्तर्गत जिले में पांच ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर कांकरा,डांसरोली, अरनियां,श्यामपुरा, बिडोली एवं चौकड़ी में शिविरों का आयोजन संबंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय विभागों के अधिकारियों के सानिध्य में आयोजित किये गये जिनमें स्थानीय लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर अपनी समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही करवा रहे है। शिविरों के प्रति लोगों में उत्साह पैदा हो रहा है। दांतारामगढ़ के कांकरा,डांसरोली में शिविर में भामाशाहों द्वारा 7 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया, खाता दुरस्ती के दो, बंटवारा एक, उद्घोषण 11, नामांन्तकरण के 18, खाता दुरस्ती 79, खाता विभाजन के 3, राजस्व नकल 29, खाद्य सुरक्षा में 11 नाम जोड़े , रास्ते कायम करना एवं अन्य 107 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाये गये। इसी प्रकार खण्डेला में चौकड़ी में एसीएम फास्ट ट्रेक शिविर में 2 खातेदारी अधिकारों की घोषणा के तहत दो पक्षकारों ने आपस में राजीनामा कर कोर्ट सेे दावा वापस लिया गया, दो खाता विभाजन में तहसीलदार को खाता विभाजन के लिए प्रारम्भिक डिक्री जारी की, प्रार्थना पत्र टीआई का एक, अवमानना के एक, तहसीलदार के नामांतकरण के 42, शुद्धीपत्र 162, सहमति से खाता विभाजन 6, सीमाज्ञान के 2, रास्तों का अतिक्रमण हटाया गया, 72 नकले जारी की एवं 185 जन्म-मृत्यु, शपथ पत्र, लघु सिमांत कृषक आदि प्रमाण पत्र बनाये गये। धोद के बिडोली में 4 पट्टा वितरण, उपखण्ड अधिकारी की टीम ने प्लास्टिक कैरी बैग की रोकथाम के लिए 15 ग्रामीण दुकानों की सघन जांच कर 20 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जप्त किये गये। इसी प्रकार 12 गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किये, 12 पेंशनर्स जोड़े, 5 पालनहार में जोड़े एवं पांच राजस्व आदालत के प्रकरणों का निस्तारण किया गया। नीमकाथाना के श्यामपुरा में शिविर के दौरान 22 को गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस वितरण एवं श्रीमाधोपुर के अरनियां में चार पुराने प्रकरणों, 11 नये प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में 34 गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित
सीकर में 34 गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

