Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में आखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) का जिला स्तरीय अधिवेशन संपन्न

सीकर में आखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) का जिला स्तरीय अधिवेशन संपन्न

आखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) का जिला स्तरीय अधिवेशन सांवली रोड़ स्थित जलदाय विभाग के श्रम भवन में प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र सिंह के मुख्याअतिथ्य में हुआ । अपने उद्बोधन में सिंह ने कहा कि राज्य सरकार से बकाया मांगों को शीघ्र पुरा करवाया जायेगा। इस संबंध में सरकार से वार्ता जारी है। जिसके सकारात्मक परीणाम शीघ्र आयेंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भंवर सिंह ने की ओर अधिवेशन की विस्तार से जानकारी देते हुए 11 सुत्राी मांग पत्र पर प्रकाश डाला। अधिवेशन को जलदाय विभाग के अध्यक्ष भागीरथ गोरा , सुशील जैन, बजरंग सिंह शेखावत , प्रोबधक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रतिनिधि शिवपाल मुण्ड , भंवर लाल व जिला महा मंत्री महेन्द्र सिंह भगत, राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह , हरलाल महरियां राकेश कुमार, हनुमान सिंह राव ने विचार व्यक्त किये। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र सिंह का माला व साफा पहनाकर अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री छीत्तर मल सैनी ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur