सरकार जब बदलती है तो जनता की उम्मीदों पर बदलती है, जनता वर्तमान में चल रहे हालातों से परेशान होकर नये सवेरे की आस में सरकार को बदलती है। लेकिन जब जनता को लगता है कि सिर्फ सरकार ही बदली है बाकी सब ज्यों का त्यों ही है तो वह अपने आप को ठगा सा महसूस करती हैं। अपराधियों के हौसले शायद इसीलिए दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं, जिसके कारण अपराध समय की गति से भी तेज बढ़ रहा है और इसका खतरा खाली समाज या पीडि़ता को ही नहीं अपितु पूरे देश को है । ऐसे में सवाल सरकार की व पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठता है, फिर चाहे सरकार किसी भी पार्टी की क्यो ना हो। जिले में पिछले एक माह से हो रही चोरी डकैती और दिनदहाड़े हो रही गोलीबारी की घटनाओं ने शहरवासियों की नींद उड़ा रखी है। पिछले एक माह में सीकर जिले में अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं तथा जिले के विभिन्न हिस्सों में चोरी व अन्य अप्रिय घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बुधवार को ही पिपराली रोड पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग से कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थी सहमे हुए हैं तथा आमजन में उक्त घटनाओं के लिए प्रशासन के प्रति आक्रोश है और डर है। अत: इन सब समस्याओं को जल्दी से जल्दी नियंत्रण में करके आमजन को राहत पहुंचाने के लिए गुरूवार को भाजपाइयों ने सांसद सुमेधानंद सरस्वती की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। पुलिस अधीक्षक ने विश्वास दिलाया है कि जल्द ही वे चोरों को पकड़ेंगे और इस तरह की अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की पूरी कोशिश करेंगे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में बढ़ी आपराधिक घटनाएं, लोग सहमे
सीकर में बढ़ी आपराधिक घटनाएं, लोग सहमे


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

