Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजली सभा कल

सीकर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजली सभा कल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं फतेहपुर के पूर्व विधायक बनवारीलाल भिण्डा को पतासा की गली स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को श्रद्धांजली दी जायेगी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेश फागलवा ने बताया कि बुधवार को दोपहर 3 बजे पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजली दी जायेगी। गौरतलब है कि शेखावाटी में भाजपा के कद्दावर नेता रहे वरिष्ठ नेता बनवारीलाल भिण्डा का हाल ही में निधन हो गया था। सीकर जिले में पार्टी के जड़े जमाने में भिण्डा का काफी योगदान रहा है। उनकी इस श्रद्धांजली सभा में सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी सहित समस्त कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur