भारतीय जनता पार्टी के सीकर शहर के जोन-2 के पं. दीनदयाल उपाध्याय मण्डल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रेडियो के जरिये प्रसारित होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक गिरीश प्रधान ने बताया कि मण्डल अध्यक्ष जगदीश कुमावत की अगुवाई में इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम-जन उपस्थित हुए। मन की बात को सुनने का कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री मधुमती कुमावत के निवास स्थान पर रखा गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न मुद्दों को छूते हुए कहा हाल ही में अपने द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से अपने संवाद के अनुभव को सबके साथ साझा किया। उन्होंने जीएसटी को दुनिया का सबसे बड़ा टैक्स सुधार बताते हुए इसे ईमानदारों की जीत बताया तथा इसका श्रेय देश की जनता को दिया। उन्होंने बैंगलौर के समृद्धि ट्रस्ट की मुहिम से प्रेरणा लेने को भी कहा जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उच्च शिक्षा प्राप्त युवकों ने किसानों की आमदनी को दुगुना करने का सार्थक प्रयास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न मुद्दों के जरिये देशवासियों से संवाद किया तथा अपने मन की बात की। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष जगदीश कुमावत, गोकुलप्रसाद माथुर, गिरीश प्रधान, विजय गोयल, गोविन्द दीक्षित, मोहनलाल सैनी, शकील बुरहान, मधुमती कुमावत, श्रवण कुमार नेमीवाल, उमा सैनी, संगीता कुमावत, बसन्ती कुमावत, मंजू निठारवाल, जमना देवी, मूली देवी, रामस्वरूप कुमावत, अशोक कुमार माथुर, भारत माथुर, सुमन जांगिड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’
सीकर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

