भाजपा नेता नन्दकिशोर सैनी के राजस्थान कारागार नियमों के तहत शासन उपसचिव गृह जेल विभाग द्वारा दो वर्ष के लिए जिला कारागृह सीकर के लिए गैर सरकारी दर्शक मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक गिरीश प्रधान ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने सैनी की नियुक्ति पर उनको गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनायें दी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैनी का मुँह मीठा करवाया। अभिनन्दन कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा एवं फतेहपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसूदन भिण्डा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेश फागलवा, गिरीश प्रधान, अनिल डोकवाल, संजय नानी, श्रीचन्द ढाका, बजरंग जांगिड़, हनुमानप्रसाद सैनी, विकास भास्कर, इस्लाम खान, रामनिवास सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सैनी का अभिनन्दन
सीकर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सैनी का अभिनन्दन


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

