Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री गोदारा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सीकर में भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री गोदारा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री व जिले के संगठन प्रभारी कांशीराम गोदारा का गुरुवार को प्रदेश संगठन में नियुक्ति के बाद पहली बार सीकर पधारने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गोदारा का स्वागत का सिलसिला जिले की सीमा से ही प्रारंभ हो गया जो उनको आगे रवाना होने तक जारी रहा। जिला सह-मीडिया प्रभारी जितेंद्र माथुर ने बताया कि प्रदेश मंत्री कांशीराम गोदारा नियुक्ति के बाद प्रथम बार सीकर आए थे। उनका भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के दूपट्टे व फूल मालाओं से स्वागत किया। देवीपुरा बालाजी के पास महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सर्किट हाऊस में जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सूर्य मंदिर के पास जिलाध्यक्ष कार्यालय में भी प्रदेश मंत्री कांशीराम गोदारा का स्वागत किया। स्वागत समारोह में बोलते हुए गोदारा ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं द्वारा किए गये इस अभिनंदन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है वे इसे बरकरार रखते हुए पार्टी के कार्यों को ओर अधिक ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा निकाली जा रही राजस्थान गौरव यात्रा में सभी कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाते हुए इसे सफल बनायेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कसर तैयार रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा अब तक शासन के मुकाबले भाजपा के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में सबसे अधिक विकास के कार्य हुए है, जिसे कार्यकर्ता जनता के बीच ले जाए और फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए अपनी महत्ती भूमिका निभाएं। इस दौरान जिला प्रमुख अर्पणा रोलण, यूआईटी चैयरमेन हरिराम रणवां, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज बाटड़, प्रभूसिंह गोगावास, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, जिला प्रवक्ता प्रकाश दाधीच, जिला महामंत्री इंद्रा चौधरी, महेंद्र जोशी, रतनलाल सैनी, प्रभुसिंह, भंवरप्रकाश शर्मा, बाबुलाल शर्मा, जितेंद्र सिंह कारंगा, ताराचंद धायल, मनोज शर्मा, शारदा काबरा, विश्वनाथ सैनी, राजकपूर माथुर, मनोहर सैनी, दिनेश दादिया, शमशाद खान सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur