भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। परशुराम पार्क रामलीला मैदान से तिरंगा यात्रा को सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक रतनलाल जलधारी, जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम सिंह चौहान ने रवाना किया। देश भक्ति से ओतप्रोत रैली में मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा ले रखा था और भारत माता के जयकारों से आकाश को गुंजायमान कर दिया। मीडिया प्रभारी सीमा अग्रवाल ने बताया कि तिरंगा यात्रा रातलीला मैदान से शुरू हुई जो दूजोद गेट, घंटाघर, सुरजपोल गेट, जाटिया बाजार, तापडिय़ा बगीची, कल्याण सर्किल, सिल्वर जुबली रोड, बजरंग कांटा, जयपुर रोड होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यहां पर तिरंगा यात्रा में शामिल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत माता के जयकारे लगाये। तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा देखकर शहरवासियों के दिलों में मातृ-भूमि के प्रति प्यार उमड़ पड़ा। तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, विधायक रतनलाल जलधारी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्यामसिंह चौहान, रतनलाल सैनी, राजकुमार जोशी, शमशाद खान, दिनेश दादिया, बाबुलाल शर्मा, अनिता शर्मा, जगदीश कुमावत, राजकुमार स्वामी, अशोक चौधरी, गोविंद सैनी, मुकेश नायक, इस्लाम खान, प्रभुसिंह सेवद, नीलम मिश्रा, नंदकिशोर सैनी, संजय तिवाड़ी, शैलेष सैनी, सुल्तान बुरड़क, नदीम सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा
सीकर में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

