Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीेकर में चाय की थड़ी पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात

सीेकर में चाय की थड़ी पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्य्रक्रम का 46 वा संस्करण रविवार को जिलेभर में आमजन व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। जिला मुख्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल जोन 2 में स्थित चाय की थड़ी पर चाय के साथ जिले की मन की बात प्रभारी किरण तिवाड़ी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा व मंडल अध्यक्ष जगदीश कुमावत के नेत्तृव में सुनी तथा तिवाड़ी ने सभी से नमो एप डाउनलोड करने का आग्रह किया। इस दौरान विजय गोयल, नन्दकिशोर शर्मा सहित मंडल व जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद कुमावत, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अनिता शर्मा, सुल्तान सिंह, गोकुल प्रसाद माथुर, विषय गोयल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur