Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में कांग्रेस आपके द्वार अभियान

सीकर में कांग्रेस आपके द्वार अभियान

कांग्रेस आपके द्वार गांव-गांव, ढ़ाणी-ढ़ाणी जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व मंत्री परसराम मोरदिया, धोद प्रधान ओमप्रकाश झीगर ने दुजोद ग्राम पंचायत, हर्ष ग्राम पंचायत, नागवा, पुरा बड़ी ग्राम पंचायत के विभिन्न गांव व ढ़ाणियों में जनसंपर्क किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। विकास के नाम पर भाजपा ने चुनाव लड़ा तो चुनाव लडऩे के बाद विकास करना ही भूल गए और ऐसा लगता है धोद विधानसभा क्षेत्र से विकास गुमशुदा हो गया है। पूर्वी मंत्री परसराम मोरदिया ने कहा कि आज के समय में भाजपा की नीतियों से आमजन त्रस्त है, धोद विधानसभा क्षेत्र के लिए माकपा और भाजपा ने पिछले 25 सालों से जनता का शोषण करने का काम किया है आमजन इनसे परेशान हो गया है और कांग्रेस की तरफ आशा की किरण से देख रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur