Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना

सीकर में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना

शहर में बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना हुयी। जानकारी के अनुसार सीकर के पिपराली रोड पर बाइक सवार तीन युवको ने कासली निवासी अजय सिंह पर फायर कर दिया। हालांकि गोली अजय के पेट को छूती हुई निकल गई। उपचार के लिए युवक को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घटनास्थल पर मौका मुआयना किया। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज पर खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे पिपराली रोड पर बाइक सवार तीन लोग आए। इस दौरान वहां खड़े कासली निवासी अजय सिंह पर दो गोली फायर कर दी। दोनों गोली अजय को छूती हुई निकली। जानकारी के अनुसार फायरिंग का मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur