रामलीला मैदान में बुधवार को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर वाहन रैली को राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी, रेजिडेंट विधायक रतन लाल जलधारी, पूर्व सभापति नगर परिषद राजेश्वरी सैनी, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष गंगा बख्श सैनी, समाजसेवी प्रेम प्रकाश सैनी, रामगोपाल सैनी सहित समाज के प्रबुद्ध जनों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सैनी समाज की वाहन रैली रामलीला मैदान से रवाना होकर शहर के घंटाघर, जाट बाजार, स्टेशन रोड़ होते हुए पिपराली बाईपास स्थित ज्योतिबा फुले सर्किल पहुंची रास्ते में अनेक कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों की ओर से रैली का भव्य स्वागत किया गया । दलित एवं महिला उत्थान के लिए समर्पित प्रसिद्ध समाज सुधारक ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नदीम गोरी सहित अनेक समाज सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता अधिकारी पदाधिकारी और सैनी समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल रहे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर वाहन रैली
सीकर में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर वाहन रैली


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

