पेयजल समस्या को लेकर माकपा ने सम्भागीय आयुक्त का घेराव कर दिया ज्ञापन अद्मस्र रमजान के महीने में पीने के पानी की समस्या को दूर करने की मांग की। गुरूवार को मोहल्ला कुरैशियान, बिसायतियान व बड़े हकीम साहब की दरगाह के पास पीने के पानी की भयंकर समस्या को लेकर मोहल्लेवासी पिछले 15-20 दिनों से जलदाय विभाग और जिलाकलेक्टर के सामने धरना प्रदर्शन और मटका फोड़ प्रदर्शन भी कर चुके है। जिसके बावजूद भी जिला प्रशासन पर कोई असर नहीं होने के कारण गुरूवार को सीकर जिला मुख्यालय पर सम्भागीय आयुक्त के आने पर जिला कलेक्टर कार्यालय पर बैठक के दौरान मोहल्लेवासी व माकपा कार्यकर्ता सीकर तहसील सचिव कॉमरेड अब्दुल क़य्यूम कुरेशी के नेतृत्व में सम्भागीय आयुक्त का घेराव कर पीने के पानी की समस्या का रमजान के महीने में तुरंत समाधान करने के लिए ज्ञापन दिया। जिस पर सम्भागीय आयुक्त ने तुरंत कार्यवाही करते हुए जिला कलेक्टर, एसी जलदायक विभाग को तुरंत पीने के पानी की समस्याओं को दूर करने के आदेश दिए।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में माकपा ने सम्भागीय आयुक्त का घेराव कर दिया ज्ञापन
सीकर में माकपा ने सम्भागीय आयुक्त का घेराव कर दिया ज्ञापन


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

