Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में मोदी मैराथन दौड़ का आयोजन

सीकर में मोदी मैराथन दौड़ का आयोजन

 भारतीय जनता युवा मोर्चा की मोदी मैराथन प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार एवं जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया के निर्देशानुसार भाजयुमों सीकर की ओर से मोदी सरकार के गौरवमयी सुशासन के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को भाजयुमों जिला अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान के नेतृत्व में डाक बंगले से मोदी मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। इस दौड़ में जिले के युवाओं ने बहुत जोश के साथ भाग लिया। सीकर विधायक रतन लाल जलधारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्याम सिंह चौहान,पूर्व विधायक के डी बाबर एवं पार्टी पदाधिकारियो ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ का जाट बाजार में समापन हुआ। जिला मीडिया प्रमुख सीमा अग्रवाल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के समापन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष चौहान एवं अन्य पदाधिकारियों ने दौड़ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur