कोतवाली थाना अंतर्गत मोहल्ला कारिगरों की एक नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग किशोरी धोद रोड़ स्थित बाल भारती निकेतन स्कूल की छात्रा थी। छात्रा ने बुधवार रात फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को कल्याण अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। इधर परिजनों ने स्कूल संचालक प्रभाकर चारण व स्कूल में अध्यापक रहे रमेश पर बहला-फुसलाकर बलात्कार करने व बात बताने पर मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, इसी के चलते नाबालिग किशोरी ने आत्महत्या की है। परिजनों की मांग है कि जब तक नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक छात्रा का शव नहीं लेंगे। शहर कोतवाल ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि समझाइश के बाद परिजनों ने शव ले लिया है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
सीकर में नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

