Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में नफरत छोड़ो गांधी संदेश यात्रा निकाली

सीकर में नफरत छोड़ो गांधी संदेश यात्रा निकाली

जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीएस जाट व जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष मील खंडेला के नेतृत्व में एस के स्कूल मैदान से अम्बेडकर सर्किल तक नफरत छोड़ो गांधी संदेश यात्रा निकाली गई। अम्बेडकर सर्किल पहुंच कर महात्मा गांधी की फोटो व बाबा साहेब भींवराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी अमर रहे, नफरत की राजनीति बंद करो के नारे लगाये। इस मौके पर पीएस जाट ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाही का रवैया अपना रही है। देश में अघोषित आपातकाल जैसी परिस्थियां बनी हुई हैं लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता देश के अमन चैन को खराब नही होने देंगे । सुभाष मील ने कहा कि आज पुरे भारतवर्ष में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा भाजपा की लोगों के बीच में नफरत फैलाने की राजनीति के विरोध में नफरत छोड़ो गांधी संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur