Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में एनएसयूआई ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

सीकर में एनएसयूआई ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

दांतारामगढ़ में एनएसयूआई ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह ओला की सहमति से दांतारामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सोनू चौधरी की अध्यक्षता में संगठन का विस्तार करते हुए ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज भामू, ब्लॉक महासचिव दिनेश कुमार, ब्लॉक सचिव दीपक स्वामी एवं सचिन कुमावत को नियुक्त किया है। चौधरी ने बताया कि दांतारामगढ़ तहसील की सभी निजी महाविद्यालयों में भी इकाई अध्यक्ष व महासचिव पद पर कार्यकारिणी का विस्तार जल्द ही किया जाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव विकास मीना, युवा कांग्रेस के नेता प्रवीण बागडिय़ा, तेजवीर सेना के नरेंद्र निधी चंदेलिया, अशोक कुड़ी, मोनू शर्मा, प्रकाश चौधरी, सुनील सुण्डा, महेंद्र कसवा, रोनक मौजूद थे। जिलाध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह ओला ने बताया शनिवार को रींगस मेंं एनएसयूआई द्वारा छात्र सम्मान समारोह का आयोजन कर ग्रामीण स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur