Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन की ओर से धरना पांचवे दिन भी जारी

सीकर में पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन की ओर से धरना पांचवे दिन भी जारी

 पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संगठन की ओर से सोमवार को पांचवे दिन भी जिला परिषद् एवं ब्लाक स्तर पर पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगो के सम्बन्ध में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। जिला प्रवक्ता हेमंत सिंह चौहान ने बताया कि सरकार दो दिवस में मांगों की ओर ध्यान नहीं देती है तो मजबूरन आंदोलन को उग्र कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जब तक हमारी मांगो की और ध्यान नहीं दिया जायेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा । इस मोके जिले के सभी ब्लॉकों में एवं जिला स्तर पर कर्मीकों ने पक्षीयों के लिए परिंडे लगाये। इस मौके पर जिलापरिषद के हरिराम बुनकर, नेमीचन्द कस्वा, विक्रम महरिया, मनोज कुमार गढ़वाल, सुरेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, शशिकान्त शर्मा, पुनीत, सुरेन्द्र निर्वाण, शीशपाल, प्रदीप कुमार,प्रसांत सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur