Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच और कल्याणी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण

सीकर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच और कल्याणी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच और कल्याणी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रोडवेज बस डिपो के पार्क को को गोद ले कर वहां पर पौधरोपण का कार्य शुरु किया गया। संस्था के अध्यक्ष गुरुजी सुधीर मिश्रा ने बताया कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए यहां के पार्क को गोद ले कर इस में अधिक से अधिक पेड़ एवं फूलों के पौधे लगाएंगे और हरी दुब लगाकर इस पार्क को पूरी तरह विकसित करेंगे। इस अवसर पर मंच की प्रदेश संगठन मंत्री नीलम मिश्रा, शहर विधायक रतन लाल जलधारी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंघानिया सहीत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur