Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में पुलिस ने एक बोलेरा पीक-अप जब्त कर उसमें से 90 कार्टन हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब पकड़ी

सीकर में पुलिस ने एक बोलेरा पीक-अप जब्त कर उसमें से 90 कार्टन हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब पकड़ी

सोमवार को सुबह गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने एक बोलेरा पीक-अप जब्त कर उसमें से 90 कार्टन हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब पकड़ी। जानकारी के अनुसार सूचना मिली की एक पीक-अप बोलेरो जिसमें शराब भरी हुई है मैलासी से भढाढर की तरफ आ रही है। सूचना पर उप निरीक्षक मय जाब्ता के भढाढर से मैलासी रोड़ पर रेलवे पुलिया के पास नाकाबन्दी की गई। कुछ ही समय बाद एक बोलेरो पीक-अप मैलासी की तरफ से आई जिसके चालक ने पुलिस को देखकर नाकाबन्दी पॉईन्ट से पहले बोलेरो पीक-अप को छोडकर खेतों की तरफ भाग गया। चालक का पीछा किया लेकिन नहीं मिला। बोलेरो पीक-अप को चैक किया गया, जिसमें कुल 90 कार्टन अवैध हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के भरे हुये मिले, जिनमें कुल 1080 बोतले थी। बोलेरो पीक-अप चालक शराब तस्करी कर ले जा रहा था। बोलेरो पीक-अप को व 90 कार्टन हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया। वहीं अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur