Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर दी श्रधांजलि

सीकर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर दी श्रधांजलि

जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जिले के कांग्रेस जनों ने श्रधांजलि देकर उनको नमन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय में संचार क्रांति के जनक, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेस जनों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजीव के बतायें मार्ग पर चलने का संदेश दिया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की बात कही। सद्भावना दिवस के इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का योगदान भुलाया नहीं जा सकता।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur