सीकर विधायक रतनलाल जलधारी ने मंगलवार प्रात: ग्राम कटराथल में राजस्थान फसली ऋण माफी योजना के तहत किसानों को ऋण माफी के प्रमाण-पत्र वितरित किये। इस अवसर पर विधायक रतनलाल जलधारी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों के दुख दर्द को समझा और किसानों के ऋण को माफ किया। विधायक जलधारी ने किसानों से कहा कि सरकार ने किसान भाईयों के लिए बहुत सी योजनाएं चला रखी हैं जिसका आप ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाये। उन्होंने कहा कि किसानों के खेत में विद्युत व पेयजल पहुंचाना राज्य सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि किसान अपने भामाशाह व आधार कार्ड को खाते से लिंक करवा ले ताकि उसे योजना का लाभ मिल सके। किसानों को राज्य सरकार द्वारा बीज, खाद कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान फसली ऋणी माफी योजना 2018 योजनान्तर्गत सीमान्त कृषक, लघु कृषक एवं अन्य कृषक लाभान्वित हो सकेंगे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में ऋण माफी के प्रमाण-पत्र वितरित
सीकर में ऋण माफी के प्रमाण-पत्र वितरित


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

