Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में रोडवेज हड़ताल का 11वां दिन, सफर बना परेशानी का सबब

,

सीकर में रोडवेज हड़ताल का 11वां दिन, सफर बना परेशानी का सबब

रोडवेज हड़ताल का 11वां दिन हो गया। हड़ताल के चलते हजारो लोगों को सफर करने में परेशानी हो रही है। निजी बसों का संचालन भी कम होने से राहगीर परेशान है। विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेजकर्मियों की हड़ताल गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज कर्मचारी सीकर बस डिपो परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं। रोडवेज कर्मचारियों के एटक के पदाधिकारी प्रभूदयाल बाजिया के अनुसार सरकार उनके साथ किए समझौता लागू नहीं कर रही है। इस वजह से रोडवेजकर्मी हड़ताल कर रहे हैं। जब तक मांगे नहीं माने जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं 1 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे सीकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विशाल रैली निकाली जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur