जिला कांग्रेस कार्यालय में राजस्थान रोडवेज मजदूर कांग्रेस के द्वारा सीकर संभागीय श्रम हुंकार सम्मेलन 2018 का आयोजन किया गया, जिसमें रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए और राजस्थान सरकार के सामने अपनी मांगों को रखा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कहा कि राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों की बदौलत आज संपूर्ण देश में राजस्थान रोडवेज मॉडल की विशेष पहचान है, हमारी सरकार बनने पर रोडवेज कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को पूर्ण किया जाएगा। पूर्व मंत्री परसराम मोरदिया ने कहा कि यह सरकार रोडवेज कर्मचारियों का अनावश्यक रूप से हस्तांतरण करके उन्हें परेशान करने का काम कर रही है जबकि रोडवेज कर्मचारी दिन रात सवारियों की सेवा में तत्पर रहते हैं । कर्मचारियों के साथ सरकार द्वारा ऐसा बर्ताव निंदनीय है कांग्रेस की सरकार आने पर रोडवेज कर्मचारियों को सहूलियत प्रदान की जाएगी।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में संभागीय श्रम हुंकार सम्मेलन 2018 का आयोजन
सीकर में संभागीय श्रम हुंकार सम्मेलन 2018 का आयोजन


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

