Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

सीकर में शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

गौड़ ब्राह्मण महासभा, राजस्थान की सीकर जिला इकाई की बैठक रविवार को आमली रोड़ स्थित ब्राह्मण समाज के भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रतनलाल शर्मा ने की। जिसमें समाज हित में विभिन्न प्रकार के निर्णय लिये गये। जानकारी देते हुए युवा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री गिरीश प्रधान ने बताया कि बैठक में समाज की जनगणना कार्यक्रम की समीक्षा की गई तथा इसे और गति देने के लिए कार्ययोजना बनाई गई। इसके अलावा अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती 23 जुलाई को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें सर्वसमाज की भागीदारी होगी। इस रक्तदान शिविर में 251 युनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी, जिला महामंत्री सुनील सहल, अनिता शर्मा, संजय शर्मा, लक्ष्मीकांत जोशी, ताराचन्द शर्मा, राजेन्द्र मधुकर, बालमुकुन्द शर्मा, अनिल डोकवाल, राजेश प्रधान, देवकीनन्दन भादूपोता सहित अनेक विप्रजन उपस्थित हुए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur