सीटू का स्थापना दिवस सीटू के वरिष्ठ नेता कामरेड भगवान सिंह द्वारा झण्डारोहण करने के साथ शुरू हुआ। किशन सिंह स्मृति भवन में हुई सेमिनार को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड हजारीलाल शर्मा ने कहा है कि देश में मजदूर आंदोलन को धार को नई दिशा देने के लिए 30 मई 1970 को कोलकाता में भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटों की स्थापना हुई थी । भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र सीटू का जिला कार्यालय में गुरुवार को 49 वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस पर सैकड़ों श्रमिकों ने भाग लिया। इस मौके पर सीटू जिला महामंत्री सोहन भामू ने 49 वां स्थपना दिवस के मौके पर श्रमिकों के वर्ग संघर्ष तेज करने व उदारवादी नीतियों के खिलाफ असंगठित मजदूरों को सीटू के झंडे के नीचे लाकर न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, ठेका श्रमिकों को समान काम के लिए समान वेतन देने की बात पर संघर्ष के लिए आह्वान किया। वैज्ञानिक दृष्ष्टिकोण अपनाते हुए मजदूर वर्ग को राज सत्ता तक पाने के लिए निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया। सीटू के जिला सचिव सांवरमल यादव ने भावी राज्य कमेटी के निर्णयों की जानकारी दी तथा सीटू जिला केन्द्र के कार्यक्रमों में बढ़चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। सरकारों ने तमाम दमनात्मक कदमों का सामना करते हुए सीटू ने मजदूरों के हितों में 16 अखिल भारतीय हड़तालों का आयोजन किया । मौजूदा दौर में चल रहे आंदोलन को 5 दिसंबर 2018 को दिल्ली में ऐतिहासिक रैली से चरम पहुंचाया जाएगा ।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में सीटू का स्थापना दिवस मनाया
सीकर में सीटू का स्थापना दिवस मनाया


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

