Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की बैठक आयोजित

सीकर में युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की बैठक आयोजित

राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान होने वाले युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंघानिया की अध्यक्षता में युवा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष कार्यालय में आयोजित इस बैठक में राजस्थान गौरव यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियों के निर्देश दिए गए। युवा मोर्चा द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा की भी चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष मनोज सिंघानिया ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है। आज का समय युवाओं का हैं। अगर युवा शक्ति एकजुट होकर किसी भी कार्य को करने की ठान ले तो वह निश्चित रूप से सफल होता है। राजनीतिक क्षेत्र में भी युवाओं को आगे आना चाहिए। बैठक में सभी युवाओं के मोबाइल में मोदी एप्प डाउनलोड करवाया गया और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। पूर्व विधायक बनवारी भिंडा को श्रद्धाजंली स्वरुप दो मिनट का मौन भी रखा गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur