Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News in Hindi, Live News : सीकर न्यूज़ Today for 26 मई @Sikarnews

,

Sikar News in Hindi, Live News : सीकर न्यूज़ Today for 26 मई @Sikarnews

Sikar News in Hindi, Live News: Sikar News Today for 26 May @Sikarnews

पर्यावरण समिति की बैठक: सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती

सीकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों को पर्यावरणीय मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों की समीक्षा

बैठक में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य सरकार द्वारा तय पर्यावरणीय नियमों की समीक्षा की गई।

विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए सुधारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया गया।

इन मुद्दों पर हुई विशेष चर्चा

बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों को प्राथमिकता दी गई, जिनमें

  • रेवासा-जीणमाता आर्द्रभूमि संरक्षण
  • खनन क्षेत्रों में पर्यावरणीय अनुपालना
  • खेजड़ी वृक्ष संरक्षण
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016
  • सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध
  • बायोमेडिकल एवं औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन

जैसे मुद्दे शामिल रहे।

सीवरेज में रसायन छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या इकाई खतरनाक रसायनयुक्त जल को खुले नालों या सीवरेज में छोड़ते पाए गए तो उनके खिलाफ दंडात्मक और आवश्यक होने पर आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हॉस्टल संचालकों और अन्य संस्थानों द्वारा अवैध रूप से अपशिष्ट छोड़ने पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन सख्त

बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के संग्रहण, उपयोग और वितरण पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

“हरियालो राजस्थान” अभियान को गति देने के निर्देश

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत खनिज विभाग को 500-500 पौधारोपण लक्ष्य प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नानी बीड़ में एकत्रित जल के शुद्धिकरण कर उसे कृषि और औद्योगिक उपयोग में लेने का सुझाव भी दिया।

रंगाई-छपाई इकाइयों पर रहेगी निगरानी

जिला कलेक्टर ने नगर परिषद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए कि रंगाई-छपाई कार्यों से जुड़े प्रतिष्ठानों पर निगरानी रखी जाए।

नियम उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित इकाइयों को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, जिला परिषद सीईओ राजपाल यादव, डीएफओ दीपक कुमार, सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Live Updates
04:22 (IST) 26 May 2026
Sikar Update : जिला कलेक्टर ने नानी बीड़ क्षेत्र में जलभराव, सीवरेज एवं वेस्ट प्रबंधन व्यवस्थाओं का किया संयुक्त निरीक्षण

वर्षा ऋतु से पूर्व जलभराव समस्या के समाधान पर जोर

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur