Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News in Hindi, Live News : सीकर न्यूज़ Today for 29 मई @Sikarnews

,

Sikar News in Hindi, Live News : सीकर न्यूज़ Today for 29 मई @Sikarnews

Sikar News in Hindi, Live News: Sikar News Today for 29 May @Sikarnews

44 वर्षों से जारी जल सेवा, रोज 6 हजार यात्रियों को राहत

सीकर , भीषण गर्मी के बीच सीकर रेलवे स्टेशन पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में संचालित जल सेवा शिविर यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। पिछले 44 वर्षों से लगातार चल रही इस सेवा के तहत प्रतिदिन हजारों रेल यात्रियों और राहगीरों को निशुल्क ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रतिदिन 5 से 6 हजार यात्रियों को मिल रहा ठंडा पानी

स्काउट संगठन के अनुसार जल सेवा शिविर में रोजाना करीब 5 से 6 हजार यात्रियों को ठंडा पेयजल पिलाया जा रहा है। इसके अलावा समाजसेवी विजय अग्रवाल और उनके परिवार के सहयोग से पिछले तीन दिनों से यात्रियों को ठंडी रसना भी वितरित की जा रही है।

44 वर्ष पहले हुई थी इस सेवा की शुरुआत

सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने बताया कि इस जनसेवा अभियान की शुरुआत 44 वर्ष पहले रिटायर्ड स्टेशन मास्टर एवं रोवर लीडर स्वर्गीय डॉ. चिरंजीलाल लाटा ने की थी। तब से यह सेवा बिना किसी रुकावट के हर वर्ष जारी है और हजारों यात्रियों को राहत पहुंचा रही है।

“गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। स्काउट-गाइड सदस्य पूरे समर्पण के साथ सेवा कार्य में जुटे हैं।” – बसंत कुमार लाटा, सीओ स्काउट

सुबह से शाम तक जारी रहती है निशुल्क सेवा

जल सेवा शिविर में स्काउट-गाइड, रोवर और रेंजर सदस्य प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार सेवाएं दे रहे हैं। लगभग साढ़े पांच घंटे तक चलने वाले इस शिविर में यात्रियों को ठंडा पानी और पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाते हैं।

सेवा कार्य में कई समाजसेवी जुड़े

इस अभियान में मामराज शर्मा, हरिओम लाटा, पुरुषोत्तम सुरोलिया, मेघ सिंह दुल्लड़, दिनेश पुरोहित, निर्मला सुरोलिया, महेंद्र कुमार पारीक, मोहनलाल सुखाड़िया, देवीलाल जाट, जयंत कुमार, ओमप्रकाश रेगर और लखन बावरिया सहित कई समाजसेवी और स्काउट-गाइड सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

नन्हे स्काउट-गाइड बने प्रेरणा

भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद नन्हे स्काउट-गाइड, रोवर और रेंजर पूरे उत्साह के साथ यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। उनकी यह सेवा भावना रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए प्रेरणा का संदेश दे रही है।

Live Updates
15:27 (IST) 29 May 2026
Sikar News : प्रभारी मंत्री संजय शर्मा को गुस्सा क्यों आता है ? पत्रकारों को क्यों निकाला! इसपर बोले सांसद अमराराम

पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – हसते हुए और क्या बोले …….अपनी झेप मिटाते है बोले अमराराम

13:42 (IST) 29 May 2026
Sikar News : जेल निरीक्षण: कैदियों को भी गरिमापूर्ण जीवन और त्वरित सुनवाई का अधिकार

पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – जिला कारागृह निरीक्षण के दौरान बंदियों को दी विधिक जानकारी, सुविधाओं का लिया जायजा

05:28 (IST) 29 May 2026
Sikar News : नाकाबंदी तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीछा करते समय कॉन्स्टेबल की हुई थी मौत

पूरी खबर यहाँ पर मिलेगी – 17 मई को पुलिस को चकमा देकर भागे थे आरोपी, पीछा करने के दौरान कॉन्स्टेबल भींवाराम की गई थी जान

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur