Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News in Hindi, Live News : सीकर न्यूज़ Today for 3 जून @Sikarnews

,

Sikar News in Hindi, Live News : सीकर न्यूज़ Today for 3 जून @Sikarnews

Sikar News in Hindi, Live News: Sikar News Today for June 3 @Sikarnews

श्रीमाधोपुर दौरे पर रहेंगे यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा

सीकर, राजस्थान के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा 3 एवं 4 जून को श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली सड़क और पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे तथा जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री खर्रा 3 जून को बीकानेर से रवाना होकर शाम 4 बजे श्रीमाधोपुर पहुंचेंगे।

पहले दिन होंगे कई विकास कार्यों के शिलान्यास

शाम 4:30 बजे मंत्री खर्रा भारणी स्टेण्ड से न्यू श्रीमाधोपुर डीएफसीसीआईएल स्टेशन तक 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 1.5 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास करेंगे।

इसी कार्यक्रम में भारणी ग्राम की 7.38 करोड़ रुपये की पेयजल योजना का भी शुभारंभ किया जाएगा।

इसके बाद शाम 5:30 बजे हांसपुर अण्डरपास से बोहरा वाली ढाणी तक 84.22 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा।

फुटाला और रतनपुरा क्षेत्र को भी मिलेगी सड़क सुविधा

शाम 6:30 बजे मंत्री खर्रा फुटाला सड़क से स्वामियों की ढाणी तक 90.42 लाख रुपये तथा रतनपुरा-नांगल सड़क से बुरानियां की ढाणी तक 65.31 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

4 जून को होगी जनसुनवाई

दौरे के दूसरे दिन यानी 4 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंत्री खर्रा भारणी स्थित अपने निज निवास पर जनसुनवाई करेंगे।

इस दौरान क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याएं और मांगें सीधे मंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

सुराणी बांध और जल संरक्षण अभियान में होंगे शामिल

मंत्री खर्रा शाम 5 बजे सुराणी बांध पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां 3.54 करोड़ रुपये की लागत से किए जाने वाले सुराणी बांध के जीर्णोद्धार एवं क्षमता संवर्धन कार्यों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इसके साथ ही वे वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों में भी शामिल होंगे।

कल्याणपुरा में पेयजल योजना का शिलान्यास

दौरे के अंतिम चरण में शाम 6:15 बजे कल्याणपुरा में 5.92 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत पेयजल योजना का शिलान्यास किया जाएगा।

इसके बाद मंत्री झाबर सिंह खर्रा शाम 7:15 बजे जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Live Updates
04:57 (IST) 03 Jun 2026
Sikar News : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत मीडिया राउंड टेबल

2.30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में मीडिया राउंड टेबल सहित अन्य कार्यक्रम होंगे आयोजित

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur