Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : बाल विवाह की सूचना पर होगी कानूनी कार्रवाई : जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा

Sikar News : बाल विवाह की सूचना पर होगी कानूनी कार्रवाई : जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा

Collector flags off anti child marriage awareness rally

सीकर, देशव्यापी Bal Vivah Mukt Bharat Abhiyan के तहत 100 दिवसीय विशेष अभियान में सोमवार को जिला प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में जन-जागरूकता रथ यात्रा की शुरुआत की गई।

जिला कलेक्ट्रेट परिसर से रथ यात्रा को जिला कलेक्टर Mukul Sharma, एडीएम रतन कुमार स्वामी, बाल अधिकारिता विभाग की सहायक उपनिदेशक Dr Gargi Sharma तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


बाल विवाह पर सख्त चेतावनी

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि बाल विवाह समाज की गंभीर कुप्रथा होने के साथ-साथ कानूनन अपराध भी है। इसमें शामिल सभी हितधारकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि न तो बाल विवाह करवाएं और न ही इसमें किसी प्रकार की भागीदारी निभाएं।


समाज की सामूहिक जिम्मेदारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा कि बाल विवाह रोकथाम के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।

डॉ. गार्गी शर्मा ने बताया कि Childline India (1098) पर बाल विवाह की सूचना दी जा सकती है। बाल विवाह की रोकथाम प्रशासन के साथ-साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।


ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा जागरूकता अभियान

गायत्री सेवा संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक नरेश कुमार सैनी ने बताया कि रथ यात्रा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देगी।

बाल विवाह की सूचना संस्थान की हेल्पलाइन 9521479820 या पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अंकुर बहड़, सदस्य बिहारी लाल बालान, इंदिरा शर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, ईश्वर सिंह राठौड़, अर्चना मौर्य, राजेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।