Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : होलिका दहन व धूलंडी पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Sikar News : होलिका दहन व धूलंडी पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Sikar administration appoints duty magistrates for Holi festival

होलिका दहन और धूलंडी पर कानून व्यवस्था के लिए प्रशासन सतर्क

सीकर, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मुकुल शर्मा ने आदेश जारी कर 2 मार्च 2026 को होलिका दहन एवं 3 मार्च 2026 को धूलंडी के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।


इन उपखंडों में हुई नियुक्ति

आदेशानुसार:

  • निखिल कुमार, उपखण्ड अधिकारी – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र सीकर
  • राहुल कुमार मल्होत्रा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – धोद
  • दमयंती कंवर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – फतेहपुर
  • भारती फूलफकर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – रामगढ़ शेखावाटी
  • राजवीर यादव, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – नीमकाथाना
  • मोहर सिंह मीणा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – लक्ष्मणगढ़
  • भावेश धनवन्त, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – नेछवा
  • अनिल कुमार, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – श्रीमाधोपुर (रींगस थाना क्षेत्र छोड़कर)
  • बृजेश कुमार, उपखण्ड अधिकारी – रींगस
  • ज्योत्सना खेड़ा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – खंडेला
  • मोनिका सामोर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – दांतारामगढ़ (लोसल थाना क्षेत्र छोड़कर)

तहसील व थाना स्तर पर नियुक्तियां

  • राजेन्द्र सिंह चौहान, नायब तहसीलदार – लोसल थाना क्षेत्र
  • सोमेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार – खाटूश्यामजी थाना क्षेत्र
  • सुभाष कुमार, तहसीलदार – पाटन
  • स्नेहलता राजौरिया, तहसीलदार – श्रीमाधोपुर व अजीतगढ़
  • रामनिवास, नायब तहसीलदार – पलसाना

आरक्षित मजिस्ट्रेट भी नियुक्त

  • कविता गोदारा, सहायक कलेक्टर प्रथम
  • ज्वाला सहाय, सहायक कलेक्टर द्वितीय
  • उप पंजीयक, सीकर

पुलिस प्रशासन से रहेगा समन्वय

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस प्रशासन से समन्वय रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था और साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखेंगे।

जिन तहसीलदार व नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त नहीं किया गया है, वे भी संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार कार्य करेंगे।