होलिका दहन और धूलंडी पर कानून व्यवस्था के लिए प्रशासन सतर्क
सीकर, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मुकुल शर्मा ने आदेश जारी कर 2 मार्च 2026 को होलिका दहन एवं 3 मार्च 2026 को धूलंडी के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
इन उपखंडों में हुई नियुक्ति
आदेशानुसार:
- निखिल कुमार, उपखण्ड अधिकारी – सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र सीकर
- राहुल कुमार मल्होत्रा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – धोद
- दमयंती कंवर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – फतेहपुर
- भारती फूलफकर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – रामगढ़ शेखावाटी
- राजवीर यादव, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – नीमकाथाना
- मोहर सिंह मीणा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – लक्ष्मणगढ़
- भावेश धनवन्त, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – नेछवा
- अनिल कुमार, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – श्रीमाधोपुर (रींगस थाना क्षेत्र छोड़कर)
- बृजेश कुमार, उपखण्ड अधिकारी – रींगस
- ज्योत्सना खेड़ा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – खंडेला
- मोनिका सामोर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट – दांतारामगढ़ (लोसल थाना क्षेत्र छोड़कर)
तहसील व थाना स्तर पर नियुक्तियां
- राजेन्द्र सिंह चौहान, नायब तहसीलदार – लोसल थाना क्षेत्र
- सोमेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार – खाटूश्यामजी थाना क्षेत्र
- सुभाष कुमार, तहसीलदार – पाटन
- स्नेहलता राजौरिया, तहसीलदार – श्रीमाधोपुर व अजीतगढ़
- रामनिवास, नायब तहसीलदार – पलसाना
आरक्षित मजिस्ट्रेट भी नियुक्त
- कविता गोदारा, सहायक कलेक्टर प्रथम
- ज्वाला सहाय, सहायक कलेक्टर द्वितीय
- उप पंजीयक, सीकर
पुलिस प्रशासन से रहेगा समन्वय
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस प्रशासन से समन्वय रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था और साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखेंगे।
जिन तहसीलदार व नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त नहीं किया गया है, वे भी संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार कार्य करेंगे।
