Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : वार्ड 50 में सड़क चौड़ाई विरोध, आयुक्त ने समझाइश दी

Sikar News : वार्ड 50 में सड़क चौड़ाई विरोध, आयुक्त ने समझाइश दी

Proposed road widening protest in Ward 50 Sikar city

पुलिस लाइन रोड फाटक 2 से शिव मंदिर तक 40 फीट सड़क योजना पर वार्डवासियों ने जताई आपत्ति
सीकर शहर के वार्ड नंबर 50 (पुराना) क्षेत्र में पुलिस लाइन रोड फाटक नंबर 2 से पुरोहितजी की ढाणी होते हुए शिव मंदिर तक प्रस्तावित 40 फीट सड़क चौड़ाई को लेकर वार्डवासियों ने आपत्ति जताई है।

नगर परिषद सीकर द्वारा 8 मार्च 2026 को इस मार्ग पर सड़क चौड़ाई के लिए निशानदेही की गई थी। निशान लगाए जाने के बाद क्षेत्र के वार्डवासियों ने इसका विरोध करते हुए नगर परिषद को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।


आयुक्त ने वार्डवासियों से की बैठक

मामले को गंभीरता से लेते हुए 13 मार्च 2026 शुक्रवार को नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आयुक्त शशिकांत शर्मा ने वार्डवासियों के साथ बैठक की।

बैठक में आयुक्त ने वार्डवासियों की समस्याएं और आपत्तियों को सुना और उन्हें समझाइश दी कि सड़क चिन्हितकरण जोनल प्लान और नियमों के अनुरूप किया गया है


विकास और आमजन की सुविधा के लिए किया जा रहा कार्य

आयुक्त शशिकांत शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह सड़क चौड़ाई का कार्य शहर के विकास और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों के हितों का ध्यान रखा जाएगा और वार्डवासियों से शहर विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।