Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : खाटूश्यामजी में चिकित्सा विभाग की कार्रवाई, 65 किलो मिर्च पाउडर सीज

Sikar News : खाटूश्यामजी में चिकित्सा विभाग की कार्रवाई, 65 किलो मिर्च पाउडर सीज

Health officials inspecting food shops in Khatushyamji fair area

मेले से पहले खाद्य सामग्री की सघन जांच, मिलावट पर सख्ती
सीकर जिले के खाटूश्यामजी में आगामी मेले को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने खाद्य सामग्री की सघन जांच अभियान चलाया। श्रद्धालुओं को शुद्ध और ताजा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुकानों का व्यापक निरीक्षण किया गया।

यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक आयुक्त डॉ टी शुभमंगला और जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देशन में की गई।


65 किलो मिर्च पाउडर सीज

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने बताया कि मिलावट की आशंका पर कुल 65 किलोग्राम मिर्ची पाउडर सीज किया गया।

कार्रवाई के दौरान:

  • अशोक फ्रूट मर्चेंट एंड किराना स्टोर से 10 किलो मिर्च पाउडर सीज
  • श्याम किराणा स्टोर से 30 किलो मिर्च पाउडर सीज
  • मित्तल किराना स्टोर से 15 किलो मिर्च पाउडर सीज
  • जमुवाय माता ट्रेडर्स से 10 किलो मिर्च पाउडर सीज

72 किलो एक्सपायरी सामग्री नष्ट

निरीक्षण के दौरान कुल 72 किलोग्राम अवधि पार खाद्य सामग्री नष्ट करवाई गई।

कुबेर जनरल स्टोर से 37 किलोग्राम अजवाइन, खोपरा चूरा और टमेटो सॉस एक्सपायरी मिलने पर नष्ट की गई।

साथ ही 35 लीटर अवधि पार कोल्ड ड्रिंक भी नष्ट करवाई गई।


8 सैंपल जांच के लिए भेजे

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों फूल सिंह बाजिया, महमूद अली, नंद राम मीणा और सुरेश कुमार शर्मा ने विभिन्न दुकानों से मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर के सैंपल लिए।

कुल 8 सैंपलों को जांच के लिए खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन की सख्त चेतावनी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेले के दौरान मिलावटी या अवधि पार खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।