Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : सीकर में पेंशन निस्तारण समिति की बैठक 25 मई को

Sikar News : सीकर में पेंशन निस्तारण समिति की बैठक 25 मई को

जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में होगी समीक्षा बैठक

Sikar district pension committee meeting scheduled at collectorate hall

सीकर में जिला स्तरीय पेंशन निस्तारण समिति की समीक्षा बैठक 25 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।

यह जानकारी जिला पेंशन निस्तारण समिति एवं कोषाधिकारी विक्रम सिंह ने दी।

जिला कलेक्टर आशीष मोदी करेंगे अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर आशीष मोदी करेंगे। बैठक में जिले के लंबित पेंशन प्रकरणों और उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

इसके साथ ही संबंधित विभागों को पेंशन मामलों के त्वरित समाधान और प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए जा सकते हैं।

पेंशन प्रकरणों के समाधान पर रहेगा फोकस

बैठक का मुख्य उद्देश्य पेंशन से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है ताकि पेंशनधारकों को समय पर लाभ मिल सके।

जिला प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को बैठक में आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur