Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

सीकर पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

ग्रामीण इलाके में गांजा सप्लाई करने के लिए जा रहा था तस्कर

सीकर, सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 25 किलो गांजा व पिकअप गाड़ी जब्त की है। आरोपी सीकर के ग्रामीण इलाके में गांजा सप्लाई करने के लिए जा रहा था इस दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। सीआई इंद्राज मरोडिया ने जानकारी देते हुए बताया- सदर पुलिस की टीम गस्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक गांजा तस्कर गाड़ी लेकर सांवलोदा धालायन में गांजा सप्लाई करने के लिए आ रहा है। आरोपी के पास भारी मात्रा में गांजा है। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवा दी। इस दौरान सीकर से सांवलोदा धालायन जाने वाले रास्ते पर पुलिस में एक पिकअप गाड़ी को रुकवा लिया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी चेक की तो गाड़ी में प्लास्टिक के कट्टे में 25 किलोग्राम गांजा मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामचंद्र निवासी भोजासर छोटा (लक्ष्मणगढ़) सीकर के रूप में हुई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur