Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : बिजली रख-रखाव शेड्यूल जारी, सुबह कटौती

Sikar News : बिजली रख-रखाव शेड्यूल जारी, सुबह कटौती

Sikar power cut maintenance Nehru Park GSS electricity outage

सीकर जिले में विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए 33/11 केवी सब स्टेशनों और 33 केवी लाइनों का रख-रखाव कार्यक्रम शुरू किया गया है।

यह जानकारी अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता महेंद्र कुमार माहिच ने दी।

सुबह 7 से 11 बजे तक रहेगा काम

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए यह कार्य प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।

इन क्षेत्रों में होगा मेंटेनेंस

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग तिथियों पर अलग-अलग क्षेत्रों में काम किया जाएगा:

  • 21 अप्रैल: भैरूपुरा
  • 22 अप्रैल: सलासर स्टैंड
  • 23 अप्रैल: गांधी नगर
  • 24 अप्रैल: नेहरू पार्क
  • 25 अप्रैल: कॉलोनी (220 केवी GSS)
  • 26 अप्रैल: डाक बंगला
  • 27 अप्रैल: सबलपुरा–भैरूपुरा क्षेत्र

अधिकारियों को दिए निर्देश

संबंधित कनिष्ठ अभियंताओं और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय के अनुसार कार्य पूरा करें।

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस दौरान होने वाली अस्थायी बिजली बाधा में सहयोग करें, ताकि आगे बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur