Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : सीकर में प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने योजनाओं की समीक्षा की

Sikar News : सीकर में प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने योजनाओं की समीक्षा की

Sanjay Sharma reviewing flagship schemes in Sikar collectorate meeting

सीकरवन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, हरियालो राजस्थान, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

जल संरक्षण अभियान पर विशेष जोर

प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने 25 मई से 5 जून 2026 तक चलने वाले वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत अधिक से अधिक जल संरक्षण संरचनाओं की साफ-सफाई और नई संरचनाओं के निर्माण के निर्देश दिए।

उन्होंने आमजन में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

31 लाख पौधारोपण लक्ष्य की तैयारी

बैठक में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सीकर जिले में 31 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रभारी मंत्री ने पौधों की सुरक्षा के लिए तारबंदी और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा।

भामाशाहों के सहयोग से होंगे जल संरक्षण कार्य

कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत भामाशाहों के सहयोग से रिचार्ज शॉफ्ट, शॉक पिट और अन्य जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण पर जोर दिया गया।

इसके अलावा कुसुम योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना और स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

फतेहपुर-लक्ष्मणगढ़ पेयजल योजना पर निर्देश

बैठक में फतेहपुर-लक्ष्मणगढ़ वृहद पेयजल योजना के तहत ट्रांसफॉर्मर और केबल लगाकर जल्द जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही जिले में समर कंटीजेंसी प्लान के तहत पेयजल आपूर्ति की समीक्षा कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट

भीषण गर्मी को देखते हुए प्रभारी मंत्री ने चिकित्सा विभाग को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने और शिकायतों का त्वरित समाधान करने को कहा गया।

वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की DPR जल्द तैयार करने के निर्देश

नगर परिषद द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की DPR जल्द पूरी कर परियोजना को धरातल पर उतारने के निर्देश भी दिए गए।

जनप्रतिनिधियों ने रखीं मांगें

बैठक में धोद विधायक गोरधन वर्मा ने:

  • लंबित पट्टों का निस्तारण
  • फार्म पॉन्ड योजना का प्रभावी क्रियान्वयन
  • नानी बीड़ क्षेत्र में पानी निकासी
  • श्रमिक पंजीयन शिविर
  • धोद उप जिला अस्पताल संचालन
  • बस डिपो के लिए भूमि आवंटन

जैसी मांगें रखीं।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

बैठक में जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, एडीएम रतन कुमार, जिला परिषद सीईओ राजपाल यादव सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur