Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : राजस्थान सम्पर्क पर 30 दिन से अधिक शिकायत लंबित नहीं न रहे : जिला कलेक्टर

Sikar News : राजस्थान सम्पर्क पर 30 दिन से अधिक शिकायत लंबित नहीं न रहे : जिला कलेक्टर

Sikar Collector reviewing Rajasthan Sampark portal complaints

जिला कलेक्टर ने दिए समयबद्ध निस्तारण और गुणवत्ता सुधार के निर्देश
सीकर, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं और राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।


30 दिन से अधिक शिकायत लंबित न रहे

जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पोर्टल पर दर्ज सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी परिवेदना 30 दिन से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए

सीएमओ प्रकरणों में संबंधित विभागों को तथ्यात्मक और संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।


मानवाधिकार आयोग व विभागीय मामलों की समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग से संबंधित प्रकरणों के साथ-साथ विद्युत, ऊर्जा और चिकित्सा विभाग के मामलों की समीक्षा की गई।

एडीएम सिटी भावना शर्मा ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और जवाबों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


फ्लैगशिप योजनाओं पर फोकस

कलेक्टर शर्मा ने ‘गिवअप’ अभियान में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

कुसुम योजना, लाडो योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में लक्ष्यों की पूर्ति के लिए संबंधित विभागों को समन्वय करने को कहा।

उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।


विधानसभा सत्र को लेकर सजग रहने के निर्देश

अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन रतन कुमार ने विधानसभा सत्र के दौरान पूछे गए प्रश्नों के उत्तर समय पर भेजने के निर्देश दिए।

चिकित्सा विभाग को यूडीआईडी कार्ड कार्य में प्रगति बढ़ाने तथा सामाजिक न्याय विभाग को पेंशन सत्यापन शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।


अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

  • सार्वजनिक निर्माण विभाग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के संशोधित प्लान भेजने के निर्देश।
  • लाइट्स पोर्टल में विभागों को समय पर जवाबनामा प्रस्तुत करने के निर्देश।
  • जिला कोषाधिकारी द्वारा पेंशन प्रकरण समय पर भेजने की हिदायत।
  • सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया द्वारा खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान में सहयोग की अपील।

बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।