Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, HPV वैक्सीनेशन पर जोर

Sikar News : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, HPV वैक्सीनेशन पर जोर

जिला कलेक्टर ने विभागीय समन्वय और एचपीवी वैक्सीनेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश

District officials review government schemes and HPV vaccination in Sikar

सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।


विभागीय समन्वय से हो समस्याओं का समाधान

जिला कलेक्टर मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग इंटर-डिपार्टमेंटल कोऑर्डिनेशन से जुड़े मामलों की जानकारी समय पर साझा करें।

उन्होंने कहा कि विभागों के आपसी समन्वय के अभाव में कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए और सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


HPV वैक्सीनेशन पर विशेष जोर

बैठक में शिक्षा विभाग, आईसीडीएस और स्वास्थ्य विभाग को 14 वर्ष की पात्र बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि बालिकाओं के अभिभावकों को जागरूक कर अधिकाधिक टीकाकरण करवाया जाए।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला लक्ष्य

कलेक्टर मोदी ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10 बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिले में चल रहे स्व-गणना कार्य में भी प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया गया।


संपर्क पोर्टल मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने पीएचईडी, कोष कार्यालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों को 90 दिन से अधिक समय से लंबित मामलों का जल्द समाधान करने को कहा।


आगामी अभियानों की तैयारियों पर चर्चा

बैठक में युवा संबल मेला, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान तथा हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर भावना शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय, मानवाधिकार आयोग, विद्युत, ऊर्जा और चिकित्सा विभाग से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की।


कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जेपी गौड़, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, डीटीओ ताराचंद बंजारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur